छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में चोरी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुनकुरी थाना क्षेत्र के श्रीटोली गांव में एक चोर बाइक से बकरी चुराकर भागने की फिराक में था, तभी ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद गुस्साई भीड़ ने लाठी-डंडों से उसकी जमकर खबर ली, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पिटाई के बाद ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए आरोपी को कुनकुरी थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
#Jashpur #ChhattisgarhNews #KunkuriPolice #CrimeNews #ViralVideo #ChhattisgarhPolice #BreakingNews #FatafatNews