छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बतौली में आज बढ़ते बिजली बिलों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। भारी संख्या में पहुंचे कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग कार्यालय का घेराव कर जमकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारी क्षेत्र में लगातार आ रहे भारी-भरकम बिजली बिलों और जनता पर पड़ रहे अतिरिक्त आर्थिक बोझ को तत्काल वापस लेने की मांग कर रहे थे।
हैरानी की बात यह रही कि घेराव के दौरान बिजली कार्यालय से जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह नदारद दिखे और मौके पर केवल एक चपरासी ही मौजूद मिला। अधिकारियों की इस गैर-जिम्मेदारी से नाराज पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने वहीं मौजूद नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और चेताया कि यदि बढ़े हुए बिजली बिलों की समस्या का त्वरित समाधान नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में उग्र जन-आंदोलन छेड़ा जाएगा।
#ChhattisgarhNews #Surguja #ElectricityBillHike #CongressProtest #Batauli #ChhattisgarhCongress #FatafatNews #PublicProtest #PowerDepartment #FatafatNews