छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में खस्ताहाल सड़कों से परेशान स्थानीय समाजसेवी संगठनों ने आज कैबिनेट मंत्री एवं विधायक राजेश अग्रवाल के सरकारी बंगले का जमकर घेराव किया। बारिश के बीच हुए इस उग्र प्रदर्शन के दौरान लोगों ने तत्काल सड़क निर्माण की मांग उठाई। हालांकि, मंत्री के मौके पर पहुंचते ही स्थिति बदल गई; मंत्री ने खुद स्वीकार किया कि वे इन सड़कों की हालत से शर्मिंदा हैं और जल्द ही दशा-दिशा बदलने वाली है।
खास बात यह रही कि तीखी विरोध के बाद अंत में सकारात्मक माहौल देखने को मिला। मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रदर्शनकारियों को सिर्फ जल्द सड़क बनवाने का भरोसा ही नहीं दिया, बल्कि उन्हें चाय-पानी के साथ लड्डू और आलू चाप भी खिलाए। फिलहाल मंत्री के आश्वासन और इस अनूठे आतिथ्य के बाद आंदोलन समाप्त हो गया है, लेकिन जनता की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि बारिश थमते ही निर्माण कार्य कितनी तेजी से शुरू होता है।
#Ambikapur #ChhattisgarhNews #RoadSafety #RajeshAgarwal #LocalNews #JantaKiAwaz #FatafatNews