कोईलवर: कोइलवर छपरा फोरलेन जमालपुर के समीप एयरबैग खुलने से बाल-बाल बची कार सवार की जान, ट्रक टक्कर मारकर फरार
कोईलवर-छपरा फोरलेन पर जमालपुर के पास रविवार देर रात करीब 10:30 बजे सड़क हादसे में एक बड़ी दुर्घटना टल गई। अंबिका शरण सिंह हाईस्कूल के समीप छपरा की ओर से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने जमालपुर-नारायणपुर निवासी रंजीत कुमार की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार का एयरबैग खुल जाने से रंजीत कुमार की जान बच गई।