केदारघाटी में बड़ा खतरा टला! 🚁
चारधाम यात्रा के बीच शुक्रवार को फाटा से बदरीनाथ जा रहा सेंडन कंपनी का हेलीकॉप्टर अचानक खराब मौसम और घने बादलों की चपेट में आ गया। घाटी में तेजी से दृश्यता कम होने लगी, जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर की ऊखीमठ के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग करा दी।
हेलीकॉप्टर में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे। करीब 40 मिनट तक मौसम साफ होने का इंतजार किया गया, लेकिन हालात सामान्य न होने पर हेलीकॉप्टर को वापस फाटा लौटाना पड़ा।
यह घटना एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है कि जब मौसम विभाग लगातार खराब मौसम की चेतावनी दे रहा है, तो जोखिम भरी उड़ानें क्यों संचालित की जा रही हैं? हालांकि पायलट की सतर्कता से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया, लेकिन पहाड़ों में बदलते मौसम के बीच हेली सेवाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं, लेकिन यह घटना साफ संकेत देती है कि चारधाम यात्रा में यात्रियों की सुरक्षा के लिए मौसम के अनुरूप ही हेली सेवाओं का संचालन बेहद जरूरी है। #viralreelschallenge #rudraprayagnews #todayviral #uttarkashidiaries #NewsUpdate #facebookviral #devbhoomi #weather #kedarnath #helicopter #emergency #landing