🔥 उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र के पवानी गांव में भीषण आग की सूचना, राहत-बचाव टीमें रवाना
उत्तरकाशी जिले की तहसील मोरी के ग्राम पवानी में आग लगने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग, मोरी फायर सर्विस, SDRF और पुलिस की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई हैं।
घटनास्थल तहसील मुख्यालय मोरी से करीब 55 से 60 किलोमीटर दूर है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए राहत सामग्री भी घटनास्थल के लिए रवाना कर दी है।
फिलहाल प्रशासन घटनास्थल पर टीमों के पहुंचने और राहत-बचाव कार्यों की स्थिति की जानकारी जुटा रहा है। आग से हुए नुकसान और अन्य विवरणों का इंतजार है।
\#Uttarkashi #Mori #Yamunaghati #FireIncident #SDRF #UttarakhandNews