दमोह: हटा नाका को ‘महर्षि वाल्मीकि चौराहा’ कहने की अपील, बाल्मीकि समाज ने चौराहा पर लगाया होर्डिंग, सकल हिंदू समाज का समर्थन
Damoh, Damoh | Jul 19, 2026 दमोह में वाल्मीकि समाज ने हटा नाका चौराहे को महर्षि वाल्मीकि चौराहा के नाम से पहचान दिलाने की मुहिम तेज कर दी है। रविवार को समाज के सदस्यों ने सकल हिंदू समाज के साथ चौराहे पर महर्षि वाल्मीकि का होर्डिंग लगाकर आमजन से इसी नाम से संबोधित करने की अपील की। इससे पहले समाज ने नाम परिवर्तन और प्रतिमा स्थापना की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था।