छतरपुर में संतों का प्रदर्शन, बाबा रामदेव का पुतला जलाकर जताया विरोध
छतरपुर में योगगुरु बाबा रामदेव के खिलाफ संतों का आक्रोश देखने को मिला। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर की गई कथित टिप्पणी से नाराज संतों ने बाबा रामदेव का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।इतना ही नहीं, संतों ने पतंजलि के घी की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए और इसकी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। विरोध प्रदर्शन के दौरान संत दंडवत होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और डिप्टी कलेक्टर कौशल सिंह को ज्ञापन सौंपा। संतों ने मांग की कि पतंजलि के घी की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और बाबा रामदेव की टिप्पणी को लेकर उचित कार्रवाई की जाए, वही डिप्टी कलेक्टर का कहना है कि साधु संतों के द्वारा आवेदन दिया गया है नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर
बागेश्वर धाम सरकार @topfans #पतंजलि #रामदेव #कृष्णा #राम