छतरपुर में परीक्षा दे रहे चार मुन्ना भाई B.Ed की परीक्षा दैते समय पकडे गये ,उड़नदस्ता की टीम ने कार्रवाई की। इन चारो को प्रवेश पत्रों में लगे फोटो से पकड़ा गया।,बताया जा रहा है कि महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी मे B.Ed की परीक्षा चल रही थी। उसी दौरान उड़नदस्ता की टीम ने चेकिंग की तो 4 परीक्षार्थी फर्जी पाए गए।,ये चारों दूसरों के स्थान पर फर्जी तरीके से परीक्षा देने आए थे। प्रवेश पत्रों में लगे फोटो से इनकी पोल खुल गई। फोटो किसी और का था और परीक्षा देने कोई और आया था।,पकड़े गए लोगों में 3 युवक और एक युवती शामिल है।,परीक्षा समिति ने चारों को पकड़कर सिविल लाइन पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है कि ये किसके स्थान पर परीक्षा देने आए थे
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर