प्रतापगढ़: आमापुर बाजार में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
प्रतापगढ़ जनपद के आमापुर बाजार में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में महेश कुमार अग्रहरी उम्र 33 पुत्र माखन लाल अग्रहरि की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक मृतक रात के समय खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था मंगलवार की सुबह 8 बजे तक जब महेश सो कर नहीं उठा तो पिता जागने गए तो महेश मृत अवस्था में अपने बिस्तर पर पड़ा मिला । महेश वाराणसी शहर में रहकर फेरी लगा कर