प्रतापगढ़: शहर के एक होटल में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर विधायक ने की प्रेस वार्ता
सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य और जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने शहर के एक होटल में मंगलवार दोपहर 2 बजे प्रेस वार्ता किया। जिसमे आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की जानकारी दी। सदर विधायक ने कहा की इसके तहद स्वदेशी रील्स, भाषण, क्विज, निबंध प्रतियोगिताएं, महिला-युवा सम्मेलन, व्यापारी एवं कॉलेज स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे।