प्रतापगढ़: भगवतगंज बाजार के समीप तेज रफ्तार पिकअप डाला ने सवार युवक को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
प्रतापगढ़ जनपद के शुरवा मिश्रपुर गांव निवासी बेलाल उम्र 35 वर्ष पुत्र स्वर्गीय गयासुद्दीन शादी का कार्ड बांटने के लिए सरखेलपुर जा रहा था। भगवतगंज बाजार के समीप बीजेमऊ पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप डाला ने जोरदार टक्कर मार दी और सर को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। जिससे मौके पर ही बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई।