प्रतापगढ़: मल्हूपुर से महिला को गिरफ्तार किया गया, बेटी के लिए नए गहने बनवाने को चुराए जेवर, सोने-चांदी के आभूषण और ₹1500 नकद बरामद
देल्हूपुर पुलिस ने मल्हूपुर से नियाजुल बानो को गिरफ्तार किया, जिसने परवीन के घर से करीब 42 हजार रुपये के गहने चोरी किए थे। उसने जेवरों को गलवाकर हार, झुमके, अंगूठी और दो जोड़ी चांदी की पायलें बनवाईं। को विनय प्रभाकर साहनी ने मंगलवार शाम 6:30 बजे बताया की अभियुक्ता से नए आभूषण और बिक्री से मिले 1500 रुपये नकद भी बरामद किया गया हैं।