प्रतापगढ़: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निमरी भवानी मंदिर, विश्वनाथगंज में हुआ अखंड रामायण पाठ, राष्ट्रीय कथावाचक ने की शिरकत
योगी सरकार के निर्देश पर महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जनपद के मंदिरों में अखंड रामायण पाठ हुआ। विश्वनाथगंज के निमरी भवानी मंदिर में मंगलवार दोपहर 12.30 बजे से भाजपा नेता अजय सिंह रिंटू के संयोजन में हुए कार्यक्रम में राष्ट्रीय कथावाचक पं. सचिदानंद त्रिपाठी, पं. सदानंद शुक्ला और ज्ञान प्रकाश शुक्ला शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से संकीर्तन में भाग लिया।