समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1794,
दिनांक 04/11/2026,
==================
दालकोला चेकपोस्ट पर शराब सेवन के आरोप में 07 व्यक्ति गिरफ्तार, नवम्बर माह में अब तक 23 गिरफ्तार; 05 Repeat Offenders,
जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार जिले में मद्यनिषेध कानून के प्रभावी अनुपालन एवं अवैध शराब के सेवन, निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 03.11.2026 को मद्यनिषेध विभाग द्वारा दालकोला चेकपोस्ट पर सघन जांच अभियान चलाया गया।
इस दौरान शराब सेवन के आरोप में कुल 07 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि नवम्बर माह में दिनांक 03.11.2026 तक दालकोला चेकपोस्ट पर शराब सेवन के आरोप में कुल 23 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इनमें से 05 अभियुक्त Repeat Offenders हैं, जो पूर्व में भी शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार हो चुके हैं।
गिरफ्तार सभी व्यक्तियों के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के सुसंगत प्रावधानों के तहत अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
मद्यनिषेध विभाग द्वारा शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।
#cmsamrat
#samratchoudhary
#pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 4, 2026