Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
pcnews.com
चाय देने वाले बर्तन में कीड़ा? शेखपुरा का बताया जा रहा वीडियो वायरल!"वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं, प्रशासनिक जांच जरूरी।" #Sheikhpura #ViralVideo #BiharNews #TeacherTrainingCollege #FoodSafety #ViralNews #PurneaCentralNews #Bihar
Purnia East, Purnia
| Nov 4, 2026
#sheikhpura
#viralvideo
#biharnews
#teachertrainingcollege
#foodsafety
#viralnews
#purneacentralnews
#bihar
MORE NEWS
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1792, दिनांक:-04/11/2026, ================== श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिला पदाधिकारी पूर्णिया के निर्देश पर पटाखा दुकानों का सघन निरीक्षण;- अग्नि-सुरक्षा मानकों एवं वैध लाइसेंस की हुई जाँच: आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को जिला अग्निशमन पदाधिकारी श्री अनिल कुमार के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्र स्थित पटाखा दुकानों का सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान अग्निशमन टीम द्वारा दुकानों में उपलब्ध अग्नि-सुरक्षा व्यवस्थाओं, वैध लाइसेंस तथा अन्य आवश्यक अनुमतियों की विस्तृत जाँच की गई। जाँच अभियान के मुख्य बिंदु एवं निर्देश:- वैध लाइसेंस की अनिवार्यता:--- सभी पटाखा दुकानदारों को कड़े शब्दों में निर्देशित किया गया है कि वे बिना वैध लाइसेंस एवं आवश्यक अनुमतियों के किसी भी परिस्थिति में दुकान का संचालन न करें। सुरक्षा मानकों का पालन:--- दुकानदारों को अग्नि-सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन करने, प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों को सदैव चालू (कार्यशील) स्थिति में रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु पर्याप्त सावधानियाँ बरतने के निर्देश दिए गए। कड़ी चेतावनी एवं कानूनी कार्रवाई:-निरीक्षण के क्रम में जिन दुकानों में सुरक्षा नियमों या अनुमतियों में त्रुटि पाई गई, उन्हें नियमानुसार अनुपालन की चेतावनी दी गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध लाइसेंस के दुकान चलाने या सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध प्रचलित कानूनों एवं नियमों के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि आमजनों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा इस प्रकार के औचक निरीक्षण एवं जाँच अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। #cmsamrat #samratchoudhary #pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 4, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 1794, दिनांक 04/11/2026, ================== दालकोला चेकपोस्ट पर शराब सेवन के आरोप में 07 व्यक्ति गिरफ्तार, नवम्बर माह में अब तक 23 गिरफ्तार; 05 Repeat Offenders, जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार जिले में मद्यनिषेध कानून के प्रभावी अनुपालन एवं अवैध शराब के सेवन, निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 03.11.2026 को मद्यनिषेध विभाग द्वारा दालकोला चेकपोस्ट पर सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान शराब सेवन के आरोप में कुल 07 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि नवम्बर माह में दिनांक 03.11.2026 तक दालकोला चेकपोस्ट पर शराब सेवन के आरोप में कुल 23 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से 05 अभियुक्त Repeat Offenders हैं, जो पूर्व में भी शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार हो चुके हैं। गिरफ्तार सभी व्यक्तियों के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के सुसंगत प्रावधानों के तहत अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। मद्यनिषेध विभाग द्वारा शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है। #cmsamrat #samratchoudhary #pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 4, 2026
समाहरणालय पूर्णिया जनसंपर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति 1789, दिनांक 04/11/2026, ================== नशामुक्त बिहार अभियान के द्वितीय चरण 'गाँव का संकल्प' के तहत विद्यालय में चलाया गया जनजागरूकता अभियान:- नशामुक्त बिहार अभियान के द्वितीय चरण 'गाँव का संकल्प' के तहत दिनांक 04.11.2026 को पूर्णिया पूर्व प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मझुआ में मद्यनिषेध विभाग द्वारा नशामुक्ति को लेकर जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभावों, इससे होने वाली सामाजिक एवं आर्थिक क्षति तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी भूमिका के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही, सभी से स्वयं नशे से दूर रहने एवं अपने परिवार तथा समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की गई। इस अभियान का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से नशामुक्त बिहार के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाना है। #pmmodi #cmsamrat #samratchodhary
Purnia, Bihar | Nov 4, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 1788, दिनांक 04/11/2026, ================== नशामुक्त बिहार अभियान के तहत ड्रोन से सघन छापेमारी, अवैध चुलाई शराब एवं जावा गुड़-महुआ बरामद कर किया गया विनष्ट:- जिला पदाधिकारी,पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण,भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तथा नशामुक्त बिहार अभियान के तहत मद्य निषेध विभाग, पूर्णिया द्वारा ड्रोन के माध्यम से विभिन्न चिह्नित स्थलों पर सघन छापेमारी एवं निगरानी अभियान चलाया गया। उक्त अभियान के तहत मीरगंज थाना अंतर्गत चांदवा संथाली टोला एवं समर संथाली टोला में ड्रोन की सहायता से सघन छापेमारी एवं निगरानी की गई। इस दौरान अवैध चुलाई शराब के निर्माण से संबंधित गतिविधियों का पता लगाते हुए अवैध चुलाई शराब एवं जावा गुड़-महुआ बरामद किया गया। जिसे मौके पर ही विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए विनष्ट कर दिया गया। मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार छापेमारी एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही आमजनों से अपील की गई है कि नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें तथा अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना प्रशासन को दें। #pmmodi #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 4, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 1793, दिनांक 04/11/2026, ================== विद्यालय पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की टीम का पूर्णिया में शैक्षणिक भ्रमण:- विद्यालय पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग की टीम दो दिवसीय अध्ययन भ्रमण पर पूर्णिया पहुंची। भ्रमण के प्रथम दिन टीम को जिला स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग, यूनिसेफ एवं बिहार राज्य के मध्यान भोजन की डिप्टी डायरेक्टर एवं अधिकारियों द्वारा अंकुरण कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं एवं इसके क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग (मध्याह्न भोजन योजना) के उप निदेशक एवं सहायक निदेशक, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के सामुदायिक एवं परिवार चिकित्सा विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर तथा यूनिसेफ के पोषण विशेषज्ञ, पोषण अधिकारी एवं राज्य सलाहकार द्वारा पूर्णिया जिले के कसबा प्रखंड स्थित आदर्श रामानंद मध्य विद्यालय गढबनैली, एवं मध्य विद्यालय बिशनपुर का भ्रमण किया गया। इस दौरान टीम ने विद्यालयों में संचालित विभिन्न पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का बारीकी से अवलोकन किया। इनमें मध्याह्न भोजन योजना का क्रियान्वयन, पोषण वाटिका का रखरखाव, बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, आयरन एवं फोलिक एसिड (IFA) की खुराक का वितरण, बच्चों का BMI मापन, पोषण वाटिका तथा अन्य विद्यालय आधारित पोषण गतिविधियां शामिल थीं। भ्रमण के दौरान टीम ने इन गतिविधियों के व्यावहारिक क्रियान्वयन, व्यवस्थाओं एवं बेहतर संचालन की प्रक्रियाओं को स्थलीय स्तर पर समझा। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यालयों में संचालित पोषण एवं स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, अनुभवों के आदान-प्रदान तथा बेहतर कार्यप्रणालियों को समझना था। इस अवसर पर बिहार यूनिसेफ की टीम, जिला स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग की टीम तथा मध्याह्न भोजन योजना के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने अध्ययन भ्रमण दल को आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। इसके साथ ही टीम ने फील्ड विजिट के बाद श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिला पदाधिकारी पूर्णिया के साथ मुलाकात कर अपना अनुभव साझा किया एवं कार्यक्रम की काफ़ी सराहना की और इस पैटर्न को अपने राज्य में लागू करने की बात कही। #cmsamrat #samratchoudhary #pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 4, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1790, दिनांक 04/11/2026, ================== राज्य स्तरीय एथलेटिक्स खेल महाकुंभ (तीसरा दिन): खिलाड़ियों ने दिखाया प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन:- खेल विभाग (बिहार सरकार), बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (पटना) एवं जिला प्रशासन (पूर्णिया) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 70वीं SGFI राज्य स्तरीय अंतर-प्रमंडल एथलेटिक्स (बालक अंडर-14, 17 एवं 19) खेल प्रतियोगिता 2026-27 के तीसरे दिन इंदिरा गांधी स्टेडियम, पूर्णिया में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। विभिन्न प्रमंडलों से आए युवा एथलीटों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए अपने-अपने इवेंट में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का समुचित अनुश्रवण श्री रवि शंकर झा, वरीय उपसमाहर्ता-सह-जिला खेल पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा किया जा रहा है। खेल का संचालन विभाग द्वारा प्रतिनियुक्त तकनीकी पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों एवं शारीरिक शिक्षिका एवं शिक्षकों की देखरेख में स्वच्छ, निष्पक्ष और सुंदर माहौल में संपन्न हुआ। तृतीय दिवस (04-11-2026) के प्रतियोगिता परिणाम बालक अंडर-17 * लंबी कूद: आनंद कुमार (मगध) – प्रथम | गुलशन कुमार (मुंगेर) – द्वितीय | मानव कुमार (मगध) – तृतीय * 5000 मीटर दौड़: धनु कुमार (एकलव्य दल) – प्रथम | कृष्णा मिश्रा (सारण) – द्वितीय | प्रियम राज (दरभंगा) – तृतीय * 1500 मीटर दौड़: जितेंद्र कुमार (पटना) – प्रथम | नीतीश कुमार (सारण) – द्वितीय | कौशल कुमार (भागलपुर) – तृतीय * 100 मीटर हर्डल रेस: मिथिलेश कुमार (एकलव्य दल / तिरहुत) – तृतीय * चक्का फेंक: अभिनव कुमार (मगध) – प्रथम | आदित्य चौहान (सारण) – द्वितीय | अल्तमस (दरभंगा) – तृतीय * गोला फेंक: चिराग कौशिक (तिरहुत) – प्रथम | अभिनव कुमार (मगध) – द्वितीय | आदित्य चौहान (सारण) – तृतीय * 4×100 मीटर रिले रेस: पटना – प्रथम | एकलव्य दल – द्वितीय | तिरहुत – तृतीय बालक अंडर-14 * गोला फेंक: आरव चौधरी (तिरहुत) – प्रथम | हरेराम शर्मा (मगध) – द्वितीय | प्रशांत कुमार (पटना) – तृतीय * ऊंची कूद: आदित्य राज (एकलव्य दल) – प्रथम | तेजस्वी कुमार (एकलव्य दल) – द्वितीय | विवेक राज (पूर्णिया) – तृतीय बालक अंडर-19 * 400 मीटर हर्डल रेस: निराले बाबू (तिरहुत) – प्रथम | अवनीश कुमार (मगध) – द्वितीय | नूर अख्तर (पूर्णिया) – तृतीय * ट्रिपल जंप: मोनू कुमार (पूर्णिया) – प्रथम | मोहम्मद फरहान खान (भागलपुर) – द्वितीय | सत्यम कुमार (मगध) – तृतीय #pmmodi #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 4, 2026
EVM पर राहुल गांधी और पप्पू यादव को घेरते दिखे असम के मुख्यमंत्री! #EVM #HimantaBiswaSarma #RahulGandhi #PappuYadav #PurneaNews #BiharPolitics #PurneaCentralNews
Purnia East, Purnia | Nov 4, 2026
बिहार के पूर्णिया में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा शामिल हुए। इस दौरान NDA के विभिन्न घटक दलों के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की मौजूदगी में NDA नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश दिया। इस कार्यक्रम के जरिए लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक व्यवस्था और जनहित के मुद्दों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की गई। पूर्णिया में इस पदयात्रा को NDA के शक्ति प्रदर्शन और राजनीतिक एकजुटता के रूप में भी देखा जा रहा है। #HimantaBiswaSarma #Purnea #Purnia #NDA BiharPolitics LoktantraBachao ArajaktaHatao BiharNews PurneaCentralNews BreakingNews
Purnia East, Purnia | Nov 4, 2026