समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1788,
दिनांक 04/11/2026,
==================
नशामुक्त बिहार अभियान के तहत ड्रोन से सघन छापेमारी, अवैध चुलाई शराब एवं जावा गुड़-महुआ बरामद कर किया गया विनष्ट:-
जिला पदाधिकारी,पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण,भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तथा नशामुक्त बिहार अभियान के तहत मद्य निषेध विभाग, पूर्णिया द्वारा ड्रोन के माध्यम से विभिन्न चिह्नित स्थलों पर सघन छापेमारी एवं निगरानी अभियान चलाया गया।
उक्त अभियान के तहत मीरगंज थाना अंतर्गत चांदवा संथाली टोला एवं समर संथाली टोला में ड्रोन की सहायता से सघन छापेमारी एवं निगरानी की गई।
इस दौरान अवैध चुलाई शराब के निर्माण से संबंधित गतिविधियों का पता लगाते हुए अवैध चुलाई शराब एवं जावा गुड़-महुआ बरामद किया गया। जिसे मौके पर ही विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए विनष्ट कर दिया गया।
मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार छापेमारी एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।
साथ ही आमजनों से अपील की गई है कि नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें तथा अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना प्रशासन को दें।
#pmmodi
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 4, 2026