समाहरणालय पूर्णिया
जनसंपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति 1789,
दिनांक 04/11/2026,
==================
नशामुक्त बिहार अभियान के द्वितीय चरण 'गाँव का संकल्प' के तहत विद्यालय में चलाया गया जनजागरूकता अभियान:-
नशामुक्त बिहार अभियान के द्वितीय चरण 'गाँव का संकल्प' के तहत दिनांक 04.11.2026 को पूर्णिया पूर्व प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मझुआ में मद्यनिषेध विभाग द्वारा नशामुक्ति को लेकर जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभावों, इससे होने वाली सामाजिक एवं आर्थिक क्षति तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी भूमिका के संबंध में जागरूक किया गया।
साथ ही, सभी से स्वयं नशे से दूर रहने एवं अपने परिवार तथा समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की गई।
इस अभियान का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से नशामुक्त बिहार के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाना है।
#pmmodi
#cmsamrat
#samratchodhary
Purnia, Bihar | Nov 4, 2026