समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1790,
दिनांक 04/11/2026,
==================
राज्य स्तरीय एथलेटिक्स खेल महाकुंभ (तीसरा दिन): खिलाड़ियों ने दिखाया प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन:-
खेल विभाग (बिहार सरकार), बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (पटना) एवं जिला प्रशासन (पूर्णिया) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 70वीं SGFI राज्य स्तरीय अंतर-प्रमंडल एथलेटिक्स (बालक अंडर-14, 17 एवं 19) खेल प्रतियोगिता 2026-27 के तीसरे दिन इंदिरा गांधी स्टेडियम, पूर्णिया में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
विभिन्न प्रमंडलों से आए युवा एथलीटों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए अपने-अपने इवेंट में शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का समुचित अनुश्रवण श्री रवि शंकर झा, वरीय उपसमाहर्ता-सह-जिला खेल पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा किया जा रहा है।
खेल का संचालन विभाग द्वारा प्रतिनियुक्त तकनीकी पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों एवं शारीरिक शिक्षिका एवं शिक्षकों की देखरेख में स्वच्छ, निष्पक्ष और सुंदर माहौल में संपन्न हुआ।
तृतीय दिवस (04-11-2026) के प्रतियोगिता परिणाम
बालक अंडर-17
* लंबी कूद: आनंद कुमार (मगध) – प्रथम | गुलशन कुमार (मुंगेर) – द्वितीय | मानव कुमार (मगध) – तृतीय
* 5000 मीटर दौड़: धनु कुमार (एकलव्य दल) – प्रथम | कृष्णा मिश्रा (सारण) – द्वितीय | प्रियम राज (दरभंगा) – तृतीय
* 1500 मीटर दौड़: जितेंद्र कुमार (पटना) – प्रथम | नीतीश कुमार (सारण) – द्वितीय | कौशल कुमार (भागलपुर) – तृतीय
* 100 मीटर हर्डल रेस: मिथिलेश कुमार (एकलव्य दल / तिरहुत) – तृतीय
* चक्का फेंक: अभिनव कुमार (मगध) – प्रथम | आदित्य चौहान (सारण) – द्वितीय | अल्तमस (दरभंगा) – तृतीय
* गोला फेंक: चिराग कौशिक (तिरहुत) – प्रथम | अभिनव कुमार (मगध) – द्वितीय | आदित्य चौहान (सारण) – तृतीय
* 4×100 मीटर रिले रेस: पटना – प्रथम | एकलव्य दल – द्वितीय | तिरहुत – तृतीय
बालक अंडर-14
* गोला फेंक: आरव चौधरी (तिरहुत) – प्रथम | हरेराम शर्मा (मगध) – द्वितीय | प्रशांत कुमार (पटना) – तृतीय
* ऊंची कूद: आदित्य राज (एकलव्य दल) – प्रथम | तेजस्वी कुमार (एकलव्य दल) – द्वितीय | विवेक राज (पूर्णिया) – तृतीय
बालक अंडर-19
* 400 मीटर हर्डल रेस: निराले बाबू (तिरहुत) – प्रथम | अवनीश कुमार (मगध) – द्वितीय | नूर अख्तर (पूर्णिया) – तृतीय
* ट्रिपल जंप: मोनू कुमार (पूर्णिया) – प्रथम | मोहम्मद फरहान खान (भागलपुर) – द्वितीय | सत्यम कुमार (मगध) – तृतीय
#pmmodi
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 4, 2026