पोड़ैयाहाट: भटोन्धा में ग्रामीणों और रैयतों ने DBL कंपनी के प्रस्तावित पत्थर लीज का जमकर विरोध किया, लाल झंडी गाड़ दी
पोड़ैयाहाट प्रखंड के भटोन्धा में रविवार को ग्रामीणों और रैयतों ने बैठक कर DBL कंपनी के प्रस्तावित पत्थर लीज का जमकर विरोध किया है। लाल झंडी गाड़कर कर संघर्ष का ऐलान भी किया। ग्रामीणों को डर है कि दर्जनों बीघे जमीन पर पत्थर खदान बनने से न सिर्फ जानमाल का नुकसान होगा बल्कि हजारों किसानों की खेती वाली जमीन भी प्रभावित होगी।