अमरिया: थाना जहानाबाद क्षेत्र में चोरों का आतंक, दुकान के बाहर खड़ी ट्रॉली हुई चोरी
जहानाबाद थाना क्षेत्र में चोरों ने दुकान के बाहर खड़ी ट्रॉली पर हाथ साफ कर दिया।शाही चौकी के पास देर रात करीब 2 बजकर 35 मिनट पर चोर ट्रॉली चोरी कर ले गए। सीसीटीवी फुटेज में ट्रॉली को एक ट्रैक्टर से ले जाते हुए देखा गया है। सुबह दुकान पहुंचने पर ट्रॉली गायब मिली। पीड़ित ने जहानाबाद थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया ।