प्रतापगढ़: सीओ सिटी के नेतृत्व में शहर में निकाली गई महाकुंभ को लेकर जागरूकता रैली, रूट डायवर्जन समेत अन्य जानकारी दी गई
महाकुम्भ 2025 के मद्देनजर मंगलवार को शाम 4 बजे सीओ सिटी शिवनारायण बैस के नेतृत्व में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया, जिसमें लोगों को सड़कों से अतिक्रमण हटाने और संदिग्धों की जांच के निर्देश दिए गए। जनपद के मुख्य मार्गों और एंट्री प्वाइंटों पर बैरियर,पिकेट लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और वाहनों की सघन जांच की गई।