प्रतापगढ़: भांट पट्टी गांव में जमीनी रंजिश के चलते मारपीट, दो लोग घायल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
भांट पट्टी गांव निवासी अर्चना सरोज ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि जमीनी रंजिश को लेकर पड़ोसी छोटेलाल अपने परिवार के साथ उसे व उसके बाबा रामनाथ को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। इस दौरान पड़ोसियों ने जाति सूचक शब्दों के साथ गालियां दी। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराने के साथ आरोपी रामनाथ वा उसके परिवार पर सोमवार की शाम 6 बजे मुकदमा दर्ज हुआ।