प्रतापगढ़: राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कृषि उत्पादन मण्डी समिति चिलबिला का किया औचक निरीक्षण
राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सोमवार शाम करीब 5 बजे कृषि उत्पादन मण्डी समिति चिलबिला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मण्डी की कार्यशाला तथा साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके पश्चात् मण्डी में उपस्थित किसानों से वार्ता कर उनकी समस्याओं व शिकायतों को सुना, साथ ही किसान भाईयों की सभी जरूरी व्यवस्थाओ को पूर्ण करने का निर्देश दिये।