प्रतापगढ़: तेलियानी गांव के पास पुरानी रंजिश में 2 पक्षों में हुई मारपीट में 2 लोग हुए घायल, 3 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
गौरामाफी गांव निवासी आयूष तिवारी ने प्रार्थना पत्र दिया है कि सोमवार की शाम अपने मित्र प्रवीण के साथ पेट्रोल भराकर बाइक से गौरामाफी की तरफ आ रहा था। इस दौरान अजीत सिंह ,सत्यम सिंह हरेन्द्र सिंह निवासीगण तेलियानी ने अपने गांव के पास बाइक रोक कर गाली देने लगे। विरोध करने पर उक्त लोगों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव के लिए साथी प्रवीण को भी मारा पीटा।