प्रतापगढ़: जिले में पुलिस ने 131 वाहनों के काटे चालान व 3 वाहन किए सीज, 2305 ई-रिक्शा का हुआ सत्यापन
सड़क-सुरक्षा, जीवन-रक्षा” के तहत वन-वे रूट व अयोध्या प्रयागराज मार्ग पर लगे सभी विद्युत पोल व आने जाने वाले वाहनों पर रेट्रो रिफ्रैक्टिव टेप लगाकर राहगीरों को जागरूक किया। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग की गई । यातायात नियमों के पालन हेतु आमजन को प्रेरित किया जा रहा है।ताकि अयोध्या एवं महाकुम्भ में आने-जाने वाले श्रध्दालूओं को कोई असुविधा न हो।