लालबर्रा: थाना प्रभारी ने पढ़ाया जागरूकता का पाठ - लालबर्रा पुलिस ने ग्राम बोरीटोला में अवैध महुआ शराब के ठिकानों पर मारा छापा
बालाघाट पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में लालबर्रा थाना प्रभारी राजमल दायमा व पुलिस स्टॉफ द्वारा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और नशे के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत 9 सितंबर को देर शाम तक पुलिस टीम ने एक बड़ा छापामार अभियान चलाकर अवैध शराब के अड्डों को ध्वस्त किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना लालबर्रा के समस्त पुलिस स्टाफ ने ग