बड़गांव: जिले में फतेहसागर झील में कूदा अज्ञात व्यक्ति, शव बरामद - उदयपुर में मची सनसनी
उदयपुर की फतेहसागर झील से आज मंगलवार शाम करीब 7:00 बजे एक सनसनीखेज़ खबर सामने आई। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति ने फिश एक्वेरियम के सामने झील में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय निवासी मुकेश वैष्णव की मदद से महज़ 5 मिनट की कड़ी मशक्कत में शव को पानी से बाहर निकाल लिया गया।