बड़गांव: जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति पर दिया गया विशेष जोर
जिला कलेक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल की सतत मॉनिटरिंग और प्राप्त परिवादों के त्वरित निस्तारण पर बल दिया।