बड़गांव: उदयपुर के गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर एक दिन में दूसरा बड़ा हादसा, कार-बाइक भिड़ंत के बाद कार में लगी भीषण आग
गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर सोमवार को एक बार फिर दर्दनाक हादसा देखने को मिला। बायण माता कट के समीप एक कार और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ ही क्षणों में कार में आग लग गई और वह आग का गोला बन गई। सूत्रों के अनुसार, कार सवार दो युवकों ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचा ली।