बड़गांव: गुलाब बाग रोड पर रसायन शाला की जगह फैक्ट्री निर्माण के विरोध में क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन
#jansamasya
गुलाब बाग रोड पर फैक्ट्री निर्माण के विरोध में प्रदर्शन। दरअसल गुलाब बाग रोड स्थित आयुर्वेद रसायनशाला की जगह फैक्ट्री निर्माण के विरोध में मंगलवार दोपहर क्षेत्रवासी कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। हनुमंत सिंह बोहेड़ा ने बताया कि रसायनशाला रिहायशी क्षेत्र में स्थित है और proposed फैक्ट्री से लोगों को स्वास्थ्य व संरचनात्मक खतरा हो सकता है।