बड़गांव: जिले में खुलेंगे 98 आधार व 77 बाल आधार केंद्र, जिला आधार समिति की सदस्य सचिव ने कलेक्ट्रेट स्थित ऑफिस से दी जानकारी
उदयपुर जिले में खुलेंगे 98 आधार और 77 बाल आधार केंद्र। जिले में आधार और बाल आधार नामांकन के लिए 98 और 77 नए केंद्र खोले जाएंगे। जिला स्तरीय आधार समिति की सदस्य सचिव पूजा साहू ने मंगलवार को बताया कि इन केंद्रों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 21 अप्रैल तक एसएसओ आईडी के माध्यम से राज आधार मॉड्यूल में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।