फिरोज़ाबाद: मटसेना थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांव सौरामगढ़ी के पास एक अभियुक्त को नाजायज असलहे के साथ किया गिरफ्तार
फ़िरोज़ाबाद के थाना मटसेना पुलिस टीम ने राजेश नामक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाजायज एक पोनिया और जिन्दा कारतूस बरामद किये है। पुलिस की मानें तो आरोपी किसी वारदात की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी को सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया है।