फिरोज़ाबाद: कांग्रेस कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने की वार्ता, 24 दिसम्बर को निकालेंगे बाबा साहब अंबेडकर सम्मान मार्च
घर संसार स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने रविवार दोपहर दो बजे करीबन प्रेस वार्ता करते हुये बाबा साहब अंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह द्वारा की गई टिप्पणी पर निंदा करते हुये इस्तीफे की मांग की। साथ ही कहा 24 दिसंबर को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बाबा साहब अंबेडकर सम्मान मार्चष् निकाला जाएगा जो की रसूलपुर के शुरू होगा।