फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में पांच घंटे चली कार्यवाहियां, विभिन्न थाना पुलिस ने 61 लोगों को दबोचा
एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनपदीय पुलिस की शनिवार देर रात 12 बजे से रविवार तडके पांच बजे तक चली ताबड़तोड कार्यवाही में विभिन्न थाना पुलिस टीमों ने 61 वांछित, वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार कर लिये गये। उक्त जानकारी पुलिस मीडिया ग्रुप में रविवार सुबह 11 बजे जारी की गई। उक्त जानकारी पुलिस लाइन में दी गई।