फिरोज़ाबाद: जेल से छूटते ही अभियुक्त ने दुकानदार को रंगदारी दिखाई, मांगी ₹10,000 वरना नहीं खुलेगी दुकान, दक्षिण पुलिस टीम ने दबोचा
थाना प्रभारी दक्षिण योगेन्द्र पाल सिंह की ताबड़तोड़ कार्यवाहियों का सिलसिला बरकरार है। इसी क्रम में एक अवैध तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस 315 बोर के संग भोजपुरा नाला के पास चौकी क्षेत्र रेलवे रोड से एक अभियुक्त शाहरूख पुत्र मुस्तकीम निवासी आजाद स्कूल के पास असद मेडिकल के सामने मौहल्ला गढैया थाना दक्षिण को गिरफ्तार कर लिया।