फिरोज़ाबाद: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चंद्रनगर महानगर द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर गौशाला में चिकित्सकों के साथ हुई विचार गोष्ठी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चंद्रनगर महानगर द्वारा रविवार सुबह 11 बजे करीबन सरस्वती शिशु मंदिर गौशाला में चिकित्सकों संग एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार आदि को लेकर मंथन किया गया।े आईएमए अध्यक्ष डा. पूनम अग्रवाल, डा. एसपीएस चौहान, डा. राधामोहन, डा. महेश चंद्र गुप्ता, डा. वरूण शर्मासंग कई एक चिकित्सकगण मौजूद रहे।