फिरोज़ाबाद: गांव सराय नूर महल के पास तेज रफ्तार बाइक पुलिया से टकराई, बाइक सवार युवक की हुई मौत
फ़िरोज़ाबाद के थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव सराय नूर महल के पास का, जहाँ तेज रफ़्तार बाइक पुलिया से टकरा गयी। हादसे में बाइक सवार सौरभ नामक युवक की मौत हुयी। बाइक सवार सौरभ बहन से मिलकर अपने गांव पोपगड़ जा रहा था। मोके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।