कोरांव: एसडीएम ने सीएचसी कोरांव पर जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया, जल भराव के लिए नाली खोलने के दिए निर्देश
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव के परिसर में जल भराव को लेकर उप जिलाधिकारी कोरांव ठाकुर प्रसाद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोराव के अधीक्षक डॉ के बी सिंह के साथ गुरुवार शाम को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि कई लोगों के द्वारा सड़क के किनारे स्थित नाली को पाट लिया गया था। नाली पाटने वालों को एसडीएम ने हिदायत दी कि शीघ्र नाली को बना दें।