दमोह: पीजी कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन, रक्तदाताओं ने गिनाए फायदे, लोगों से की रक्तदान की अपील
Damoh, Damoh | Sep 14, 2025 दमोह आज रविवार दोपहर 12 बजे रक्तदाताओं ने आगामी 17 सितंबर को सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पीजी कॉलेज में आयोजित होने जा रहे रक्तदान शिविर में शामिल होने की अपील की है। इस सम्बद्ध में रक्तदाता दीपक जैन ने बताया कि नियमित रक्तदान से हृदय, कैंसर सहित अन्य रोगों की संभावनाएं कम हो जाती है। महेंद्र पटेल भी 17 बार रक्तदान कर चुके है। जिन्होंने रक्तदान की अपील की है।