इटाढ़ी: एमवी कॉलेज रोड पर मकान के सामने से बाइक चोरी, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
Itarhi, Buxar | Nov 10, 2026 नगर थाना क्षेत्र के एमवी कॉलेज रोड स्थित एक मकान के सामने खड़ी बाइक चोरी हो गई। इस मामले में अहिरौली निवासी अनूप चौबे ने नगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज एफआईआर के अनुसार, अनूप चौबे एमवी कॉलेज रोड स्थित जितेंद्र पांडेय के घर उनसे मिलने गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी बाइक मकान के सामने खड़ी कर दी थी।