जालौन में गरजे केशव मौर्य, राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना, 2027 में बुंदेलखंड को भाजपामय बनाने का किया दावा!
जालौन:
प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने दिल्ली में उपद्रव को विदेशी ताकतों से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया।
केशव मौर्य ने दावा किया कि 2047 तक कांग्रेस और सपा का सफाया हो जाएगा।
साथ ही कहा कि 2014 से 2017 के बाद बुंदेलखंड का स्वरूप बदला है और 2027 में बुंदेलखंड फिर भाजपामय होगा।
#Jalaun #KeshavMaurya #BJP #Bundelkhand #RahulGandhi #AkhileshYadav #UPPolitics #Mission2027 #ModiGovernment #BreakingNews #FMNewsTV #SonuMaharaj
Kalpi, Jalaun | Oct 14, 2026