पचरुखी: पपौर में शराब पीकर हंगामा करने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया, जुर्माने के लिए सिवान भेजा गया
सराय थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के पपौर गांव से मंगलवार की देर रात शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक पपौर गांव निवासी गुड्डू कुमार राम है। जिसे बुधवार की दोपहर 2:00 बजे पुलिस ने फाइन हेतु सिवान कोर्ट में पेश किया।