पचरुखी: जसौली मान सिंह टोला गांव में कोबरा सांप निकला, सपेरे ने पकड़कर झाड़ियों में छोड़ा
जसौली मान सिंह टोला गांव स्थित सरकारी विद्यालय के समीप सोमवार की संध्या पांच बजे एक कोबरा सांप निकल आया। बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय लोगों ने एक सपेरे को बुलाकर सांप का रेस्क्यू कराया। सपेरे ने कोबरा को लेजाकर दूर झाड़ियों में छोड़ दिया।