पचरुखी: ग़महरिया के पास बाइक से गिरने से दो लोग घायल
पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के गमहरिया के समीप रविवार की संध्या पांच बजे बाइक से गिरकर दो लोग जख्मी हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पचरुखी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उनकी चिकित्सा की गई। घायलों में पश्चिम बंगाल की पूजा और पचरुखी थाना क्षेत्र बरियारपुर निवासी संजय कुमार मांझी शामिल हैं।