पचरुखी: पचरुखी पुलिस ने 11 जगहों पर चिपकाए इस्तेहार
पचरुखी पुलिस ने थाना क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में ग्यारह जगहों पर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर छापेमारी करते हुए इस्तेहार चिपकाया। रविवार की संध्या थानाध्यक्ष सन्नी कुमार रजक ने बताया कि पुलिस ने थाना क्षेत्र के पागुरकोठी, मखनूपुर, सरौती, पचरुखी, ग़महरिया और मंद्रापाली गांव में इस्तेहार चिपकाया वहीं दो जगहों पर कुर्की का कार्य निष्पादित किया।