पचरुखी: पचरुखी में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया
बिहार प्रदेश आँगनवाड़ी संघ ने बुधवार की दोपहर ढाई बजे बाल विकास परियोजना कार्यालय पचरुखी के समक्ष अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में धरना दिया। प्रखंड अध्यक्ष सुमंति देवी की अध्यक्षता में आयोजित उक्त धरना को प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा पाण्डेय ने सम्बोधित करते हुए कहा सेविका और सहायिका को अल्प मानदेय देकर ज्यादा काम ले रही है।