पचरुखी: पचरुखी बीडीओ ने आवास सर्वे में तेजी लाने के लिए कर्मियों को दिए निर्देश
पचरुखी प्रखंड सभागार में रविवार की दोपहर दो बजे बीडीओ वैभव शुक्ला ने विकास मित्रों और सर्वेयर आवास सहायकों के साथ एक विशेष बैठक की। बैठक में आवास सर्वे में तेजी लाने तथा महादलित टोलों पर विशेष ध्यान देने हेतु बीडीओ द्वारा निर्देश दिया गया।बीडीओ ने कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि एसटी/एससी में पात्र और वंचित तबके के लोगों के नाम आवास एप्प पर अवश्य जोड़ें।