टीबी उन्मूलन की दिशा में मण्डला की नई पहल, ‘जोश’ टीम का हुआ शुभारंभ
वर्ष 2025 में टीबी मुक्त घोषित ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव सम्मानित
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला क्षय केन्द्र मण्डला द्वारा जिला पंचायत सभागार में ‘जोश’ अर्थात टीबी मुक्त भारत टीम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2025 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करते हुए टीबी मुक्त घोषित ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं सचिवों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय सिंह कुशराम एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा रहे। कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहन्ती के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में किया गया।
इस अवसर पर भारत सरकार द्वारा आयोजित ‘जोश’ के राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं प्रतिभागियों ने देखा। साथ ही टीबी मुक्त भारत टीम से संबंधित नवीन आईईसी सामग्री का विमोचन किया गया। जनप्रतिनिधियों द्वारा टीबी के लक्षण, बचाव, जांच एवं उपचार के संबंध में जानकारी दी गई तथा टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव, माई भारत वॉलेंटियर्स, एनसीसी कैडेट्स सहित स्वास्थ्य विभाग से जिला क्षय अधिकारी डॉ. सुमित सिंगौर, डीपीसी श्री गौरव साहू, पीपीएसए स्टाफ एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी उन्मूलन के लिए सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना तथा जिले को टीबी मुक्त बनाने के प्रयासों को और गति प्रदान करना रहा।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
25 views | Mandla, Madhya Pradesh | Oct 8, 2026