#सेवा_की_कहानी: मातृ सुरक्षा और पोषण का सशक्त संबल
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना मंडला जिले की माताओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण का मुख्य आधार बन रही है। ग्राम बनेका आंगनवाड़ी केंद्र 3 की हितग्राही श्रीमती चेतना रघुवंशी बताती हैं कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन से उन्हें योजना की प्रक्रिया की सही जानकारी मिली। प्रथम प्रसव के दौरान योजना के तहत पंजीकृत होकर उन्हें दो किस्तों में कुल 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रथम किस्त 3 हजार रुपए रुपये और शिशु के टीकाकरण के बाद 2 हजार रुपए रुपये प्राप्त हुई।
इस वित्तीय सहायता का उपयोग उन्होंने दवाइयों, पौष्टिक भोजन और आवश्यक टॉनिक के लिए किया, जिससे गर्भावस्था के दौरान और प्रसव के बाद उनका और उनके बच्चे का स्वास्थ्य बेहतर रहा।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
5 views | Mandla, Madhya Pradesh | Oct 9, 2026